ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

होली में रंग लगाने पर नाराज युवक ने मारी चाकू, आरोपी गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय में होली खेलने के विवाद में यूवक ने रंग लगाने वाले युवक को चाकू मारकर कर घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार की है। घटना के बाद तनाव

होली में रंग लगाने पर नाराज युवक ने मारी चाकू, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में होली खेलने के विवाद में यूवक ने रंग लगाने वाले युवक को चाकू मारकर कर घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार की है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस घटना स्थान पर पहुंची और पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। 


पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फुलवरिया बाजार में कुछ लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय एक युवक को अबीर लगा दिया गया इसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और उसके बाद रंग लगाने से नाराज युवक ने आक्रोशित होकर उसने चाकू निकाल कर दीपक कुमार पर हमला कर दिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी एवं आसपास के थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इस दौरान पूरे इलाके में डीएसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है डीएसपी ने बताया कि होली खेलने के विवाद में युवक को चाकू मारी गई है उसका इलाज कराया जा रहा है जहां वह खतरे से बाहर है लेकिन सांप्रदायिक हिंसा न हो इसलिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता