ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

रांची में दारोगा ने की आत्महत्या, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप एक लड़की ने लगाया था

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लालपुर थाने में तैनात एक दारोगा ने खुदकुशी कर ली है। 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने अपने घर पर जहर खाकर

रांची में दारोगा ने की आत्महत्या, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप एक लड़की ने लगाया था
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लालपुर थाने में तैनात एक दारोगा ने खुदकुशी कर ली है। 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की देर शाम चतरा जिले के हंटरगंज की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप शशांक पर लगाया था। युवती ने 2022 में लालपुर थाने में दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस दौरान दारोगा ने केस उठाने तक की धमकी दे डाली। धमकी मिलने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने सीआईडी मुख्यालय पहुंच गयी। मामला सामने आने के बाद मुख्यालय ने दारोगा के ऊपर विभागीय कार्यवाही का आदेश दे दिया। जिसके बाद डीएसपी बुंडू मामले की जांच कर ही रहे थे कि दारोगा शशांक ने आत्महत्या कर ली। डीएसपी ने अपनी जांच में पाया कि दारोगा शशांक कुमार ने दो शादी की है, जो सरकारी सेवा संहिता के खिलाफ है।


क्या हैं पूरा मामला?

लालपुर थाने में तैनाती के दौरान दारोगा शशांक कुमार की थाने में एक लड़की से मुलाकात हुई थी। वह लड़की मोबाइल खो जाने का कंप्लेन दर्ज कराने आई थी। इसी दौरान दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच ऐसा प्यार उभरा कि दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसी दौरान शादी का लालच देकर शशांक ने उस लड़की का कई बार यौन शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गयी तब शशांक ने लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली। बाद में बहाना बनाकर उसने युवती को वापस हॉस्टल छोड़ दिया और फिर दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही युवती ने लालपुर थाने में दारोगा शशांक के खिलाफ केस दर्ज कराया और न्याय नहीं मिलने पर सीआईडी मुख्यालय में इसकी शिकायत कर दी। 

टैग्स