ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चुराया पंखा, चोरी से इनकार करने पर जब CCTV दिखाया गया तो फूलने लगे हाथ-पांव

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी रात्रि गश्ती की लगी थी वहीं पुलिस रात में चोरी करती दिखी। मामला भागलपुर के ढोलबच्चा इलाके क

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चुराया पंखा, चोरी से इनकार करने पर जब CCTV दिखाया गया तो फूलने लगे हाथ-पांव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी रात्रि गश्ती की लगी थी वहीं पुलिस रात में चोरी करती दिखी। मामला भागलपुर के ढोलबच्चा इलाके की है जहां पेट्रोलिंग ड्यूटी पर निकले पुलिस कर्मियों ने एक घर के बाहर गाड़ी रोकी और वहां रखे टेबल फैन को लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। 


पुलिसकर्मियों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। मामला 26 सितंबर का बताया जा रहा है। सुबह जब घर के मालिक सुबोध चौधरी ने पंखा नहीं देखा तो हैरान रह गये। आसपास के लोगों से उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की लेकिन पंखे का पता नहीं चल सका। जिसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को सुबोध ने जब खंगाला तब जो कुछ स्कीन पर नजर आया उसे देखकर घर के पूरे सदस्य हैरान रह गये। 


सुबोध ने सीसीटीवी फुटेज को अपने मोबाइल में सेव किया और उसे लेकर थाने पहुंच गया। जब उसने पुलिस वालों से सवाल जवाब किया तब पुलिस कर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया कहा कि कोई पंखा लेकर वे नहीं आए हैं। पुलिसकर्मियों ने सुबोध चौधरी के आरोप को गलत बताया। लेकिन जब सुबोध चौधरी ने मोबाइल में सेव किये फुटेज को दिखाया तो पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। चोरी की करतूत कैमरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। 


मामला तूल पकड़ता देख पुलिसकर्मियों ने थाने बुलाकर सुबोध को पंखा वापस किया। सीसीटीवी में यह साफ नजर आ रहा है कि गश्ती टीम ने पंखा चोरी की है। हालांकि ढोलबज्जा थाने के प्रभारी प्रभात का कहना है कि गश्ती के दौरान पंखा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था जिसे पुलिसकर्मी उठाकर अपने साथ थाने लेकर पहुंचे थे। पंखा लाने से पहले घर का दरवाजा पुलिसकर्मियों ने खटखटाया था लेकिन घर से कोई बाहर नहीं निकला जिसके कारण पुलिसकर्मियों ने पंखा गाड़ी में रखा और थाने ले आए।


फिलहाल पंखे को वापस कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्यशैली की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। पुलिस की इस रवैय्ये से इलाके के लोग भी हैरान है। चर्चा यह है कि यदि सीसीटीवी में पुलिस की तस्वीर नहीं कैद हुई होती तो पता भी नहीं चलता कि पंखा चोरी करने वाला कौन है? अब देखना होगा कि इन पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।