ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे में धुत हेडमास्टर, पड़ोसी देश में शराब पार्टी कर पहुंचा था बिहार

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पड़ोसी देश नेपाल में श

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे में धुत हेडमास्टर, पड़ोसी देश में शराब पार्टी कर पहुंचा था बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पड़ोसी देश नेपाल में शराब पार्टी कर बिहार लौटा हेडमास्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने शराब के नशे में धुत्त हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि रविवार की शाम छौड़ादानो चेक पोस्ट पर उत्पाद विगाग की टीम बॉर्डर के उस पार से बिहार पहुंचने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर का हेडमास्टर राजेश सिंह उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक राजेश सिंह पड़ोसी देश नेपाल से शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शराबबंदी वाले बिहार में ब्लैक से मिलने वाली शराब काफी महंगी होती है ऐसे में बॉर्डर इलाकों के बहुत से लोग शराब पीने के लिए नेपाल चले जाते हैं और वहां से शराब पार्टी करने के बाद वापस बिहार लौट आते हैं हालांकि ऐसे लोगों पर पुलिस की सख्त नजर होती है।