ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मोतिहारी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, शराब के ठिकाने पर रेड गए तीन पुलिसकर्मी जख्मी

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधी पुलिस को भी लगातार अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां बदमाशों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधी पुलिस को भी लगातार अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां बदमाशों ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. 


वारदात जिले के रघुनाथपुर आउट पोस्ट इलाके की है. जहां बालगंगा गांव में अपराधियों ने पुलिस टीम के ऊपर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया. हमले में तीन सिपाही जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बालगंगा गांव में शराब बनाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. जहां शराब के धंधेबाज और कुछ बदमाशों ने टीम पर हमला बोल दिया. 


रघुनाथपुर आउट पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. तभी अपराधियों को रेड मारने की भनक मिल गई. उन्होंने पुलिस टीम के ऊपर हमला बोल दिया. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में छह नामजद सहित दर्जनों बदमाशों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता