ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: सुबह-सुबह डबल मर्डर से दहला इलाका, दो सगे भाइयों को अपराधियों ने भून दिया

MOTIHARI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी में आज यानी बुधवार सुबह-सुबह बदमाशों ने एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बाइक सवार दो सगे भाइयों क

बिहार: सुबह-सुबह डबल मर्डर से दहला इलाका, दो सगे भाइयों को अपराधियों ने भून दिया
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी में आज यानी बुधवार सुबह-सुबह बदमाशों ने एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बाइक सवार दो सगे भाइयों को निशाना बना लिया और उन्हें गोलियों से छलनी कर दी। घटना के बाद दोनों भाइयों की स्पॉट डेथ हो गयी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 



घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बनवीरवा पुल के पास की है। मृतक कोटवा थाना के जसौली पट्टी गांव के मोहन कुमार और सोहन कुमार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाई ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए काम करते थे। सुबह दोनों कंपनी के काम से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स