ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

56 KG डोडा के साथ होटल कारोबारी गिरफ्तार, मादक पदार्थ की सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की

56 KG डोडा के साथ होटल कारोबारी गिरफ्तार, मादक पदार्थ की सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की जहां से 56 किलो डोडा बरामद किया गया। वही कारोबारी के घर में भी छापेमारी की गयी। जिसमें लाखों रुपये का डोडा बरामद किया गया है। वही आरोपी होटल कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह बाहरी लोगों को डोडा सप्लाई करता था। 


एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि एसडीपीओ सदर को अफीम और डोडा का सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा में मादक पदार्थ डोडा का सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया और राकेश सिंह के होटल और घर में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में बोरे में बंद 56 किलो डोडा पाउडर और साबूत बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि होटल कारोबारी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। राकेश हाइवे पर लाइन होटल भी चलाता था। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अरुण कुमार गुप्ता कोटवा थाना अध्यक्ष नितिन कुमार केशव सिंह कृष्ण मोहन साह और सशस्त्र बल मौजूद थे। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।