ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या से सनसनी, बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में वार्ड सदस्य के पुत्र उदय कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला। आम के बगीचे में शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड सदस्य जग्गू भगत के पुत्र उदय कुमार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आज सुबह, उदय का शव उनके गांव श्रीपुर नवादा, वार्ड संख्या 4 के आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला।


शव को सबसे पहले खेत पर काम करने गए एक किसान ने देखा, जिसके बाद शोर मच गया और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मृतक की मां, सोनी देवी, ने पुलिस को बताया कि शाम को उदय का दोस्त अपाची बाइक से उसे बुलाकर ले गया था। 


उन्होंने आरोप लगाया कि दोस्त ने नशे में उसे बहला-फुसलाकर रात में हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। पकड़ीदयाल थाना अध्यक्ष अशोक शाह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता