ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह के बेटे ने गोली मारकर खु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह  के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. मृतक का अपना कारोबार भी है. उनका एक बेटा ऑस्ट्रेलिया तथा एक बेटी बेंगलुरु में है. 

वह अभी वेव सिनेमा के सामने साईं गार्डन में रहते थे. एएसपी के मुताबिक उनका देहरादून में प्रॉपर्टी का बिजनेस था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 2 बजे 58 साल के संजय सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. 

जानकारी मिलते ही पुलिस ने  मौके पर पहुंच शव को बरामद कर लिया है.  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक सुसाइड की वजह  पारिवारिक विवाद या नशा बताया जा रहा है. मृतक को दो बार नशा मुक्ति केंद्र से भी इलाज कराया था. वहीं लीवर की समस्या थी, शराब ज्यादा पीते थे. मृतक की पत्नी अपने मायके में रहती थी. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.