ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

CHAPRA: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह को हथियार लहराना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह को हथियार लहराना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। सारण के मशरक थाने में इन चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सारण के एसपी डॉ.गौरव मंगला ने इस बात की जानकारी दी है। 


सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो उन्हें प्राप्त हुआ है जिनमें कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर हथियार के साथ टहल रहे हैं वीडियो की जांच की गई। जिसके बाद संबंधित लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया है और इन लोगो के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई चल रही है। वीडियो के सत्यापन में चार लोगों की पहचान की गयी। जबकि दो अज्ञात है।


रोहित कुमार , पिता -शिवनाथ भगत , सा० बरकुरवा, थाना – पहाड़पुर , जिला – पूर्वी चंपारण, तारकेश्वर सिंह, पिता स्वर्गीय चंद्रकेत सिंह , थाना – मसरख , जिला सारण , युवराज सिंह उर्फ सुधीर सिंह , पिता दीनानाथ सिंह , थाना -मशरख , जिला सारण, रविभूषण सिंह ,पिता – स्व० श्याम सिंह , थाना मशरक ,जिला सारण इनके अलावा 2 अज्ञात व्यक्ति है , इस संबंध में मशराख थाना कांड संख्या 45/24 दर्ज किया गया है।