ब्रेकिंग
शराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंद

पूर्णिया में चाय दुकानदार का मर्डर, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

PURNEA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पत्नी का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या क

पूर्णिया में चाय दुकानदार का मर्डर, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पत्नी का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बायपास एनएच 31 के पास हुई. मृतक युवक की पहचान 45 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. जो चाय की दुकान चलाता था. हत्या के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीती रात अपराधियों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय कन्हैया कुमार पर गोली चला दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


घटना के बाद परिजनों ने बायपास एनएच 31 को जामकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए खूब हंगामा किया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामे को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता