ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप

Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष विवाद के बाद गोलीबारी की वारदात हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Purnea Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea Crime News: पूर्णिया में सोमवार सुबह गोलीबारी की वारदात हुई, जो कटिहार मोड़ टीओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशकिबाग ओवर ब्रिज के समीप हुई। आदिशक्ति के अध्यक्ष और सब्जी मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष निकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसान विलास चौधरी, रतन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और अरुण चौधरी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद अध्यक्ष को बदल दिया गया था।


इसी मुद्दे को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें निकेश कुमार को सब्जी मंडी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस फैसले से विरोधी पक्ष के बीच मनमुटाव और विवाद बढ़ गया था। आज इसी समस्या को लेकर बैठक होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया।


निकेश कुमार ने बताया कि वे सभी होटल आदित्य के समीप बैठे थे, तभी अचानक वार्ड 36 के वार्ड पार्षद विलास चौधरी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चार से पांच राउंड फायरिंग भी हुई। 


निकेश कुमार ने कहा कि उनके ऊपर भी गोली चलाई गई, जिस वजह से वे छुप गए, लेकिन उनके पीछे खड़े सूरज के पैर में दो गोली लगीं जिससे वह घायल हो गया। घायल सूरज को तुरंत पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूर्णिया पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता