ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Bihar crime News: पूर्णिया में उप डाकघर में लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों की बहादुरी से एक अपराधी पकड़ा गया

Bihar crime News: पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित अमला टोला उप डाकघर में नकाबपोश अपराधियों ने लूट की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की बहादुरी से एक अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

उप डाकघर लूट, पूर्णिया क्राइम न्यूज़, नकाबपोश अपराधी, डाकघर में लूट की कोशिश, पोस्ट ऑफिस रॉबरी, Madhubani Purnia crime, Purnia robbery attempt, masked criminals, post office loot Purnia, police arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar crime News: पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित अमला टोला उप डाकघर में बुधवार को दो नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की, हालाँकि डाकघर के सतर्क कर्मियों ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार अपराधी को हिरासत में ले लिया।


आपको बता दे कि गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक सिंह के रूप में की गई है। डाकघर में मौजूद कर्मचारी के अनुसार, दो लोग बाइक से आए और पोस्टल ऑर्डर लेने के बहाने अंदर दाखिल हुए। अचानक एक अपराधी ने कमर से हथियार निकाल कर उपडाकपाल के सिर पर तान दिया और पैसे की मांग करने लगा। इसी दौरान कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को काबू में कर लिया। विरोध करते हुए आरोपी ने उपडाकपाल के हाथ पर दांत लगा दिया ,इसके बाद हल्ला मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक अपराधी बाहर खड़ी बाइक से भागने में कामयाब रहा।


थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने जानकारी दी कि यह घटना कर्मचारियों की तत्परता से गंभीर नहीं बन सकी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। फरार अपराधी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा|