ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता और पटना STF की रेड में 4 अरेस्ट

बिहार के पूर्णिया जिले में पटना और कोलकाता STF की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन और अन्य सामान बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में पिछले दो महीने से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। कोलकाता और पटना एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की है। धंधेबाजों ने जमीन में 20 फीट अंदर लेथ मशीन बिठा रखा था। जिसकी लोगों को भनक तक नहीं थी। धमदाहा थानाक्षेत्र के इटहरी पंचायत के हरिपुर गांव के वार्ड नं 01 से एक सनसनी मामला तब उजागर हुआ, जब गुप्त सूचना पर पटना एवं कोलकाता की STF की टीम ने छापेमारी की। 


दर्जनों की संख्या में पहुंची फोर्स को देखकर गांव के लोग भी अचंभित हो गए। मौके पर से चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसमें मो. आफताब आलम, पिता स्वर्गीय मो. मोहज्जम, निवास जरबेहरा, बासुदेवपुर (मुंगेर) , मो. अनवर, पिता सलाउद्दीन, निवासी गुलजार पोखर, थाना कोतवाली (मुंगेर), मिट्ठू कुमार , पिता सुरेंद्र मंडल, निवासी हरिपुर एवं गब्बर मंडल, पिता सुरेंद्र मंडल, निवासी हरिपुर शामिल है। मिट्ठू दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था, जो पिछले माह ही गांव लौटा था। छापेमारी के दौरान धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी एवं धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार मौजूद थे। इस दौरान मौके पर से 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 14 लोहे का प्लेट, लेथ मशीन, कटर मशीन सहित अन्य साम्रगी को बरामद किए हैं।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले 6 माह से इसपर कार्य करने की योजना बनाई जा रही थी, जो पिछले दो माह से संचालित हो रही थी। पूरा खेल पतरी बनाने की मशीन के आड़ में चल रही थी।गांव वालों को पता था कि यहां सिर्फ पतरी ही बनाई जाती है। पूरा खेल का पता तब चला जब सोमवार की दिन 2 बजे STF की टीम गांव पहुंची। गांव के लोगों की इसकी भनक तक नहीं थी। हरिपुर गांव में सिर्फ पिस्टल को तैयार की जा रही थी। इनका मुख्य मास्टरमाइंड मुंगेर निवासी सूरज कुमार है। उनके द्वारा ही यहां भी संचालित की जा रही थी।


 यहां पिस्टल को तैयार करने के उपरांत सूरज के द्वारा दूसरे जिलों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। मिट्ठू कुमार एवं गब्बर कुमार के संरक्षण में गांव में ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इटहरी पंचायत में मिनी गन फैक्टरी संचालित की जा रही थी। मौके पर STF एवं स्थानीय थाना के अगुवाई में छापेमारी की गई। मौके पर चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आगे उन्होंने बताया कि 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 14 लोहे की प्लेट, लेथ मशीन सहित अन्य साम्रगी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस हर पहलुओं के ऊपर ध्यान बनाए हुई है। बहुत जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।