ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

भूमि विवाद को लेकर आदिवासियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर हमला; गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़

Bihar Crime News: पूर्णिया के धमदाहा में भूमि विवाद को लेकर दो आदिवासी पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं.

Bihar Crime News
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के अण्डीटोल गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो आदिवासी पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया। घटना में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई तथा तीन पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया।


घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के पांच लोगों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। इस दौरान धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर, डायल 112 के चालक कुंदन सहित चार अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में कराया गया।


घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीओ अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, बनमनखी डीएसपी शैलेश प्रीतम सहित अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पुर्णिया की एसपी भी मौके पर पहुंची एवम जांच पड़ताल किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता