ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: आईसक्रीम का लालच देकर मासूम से यौन शोषण, आरोपी की तलाश में पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स किए जाने का मामला सामने आया है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिले में आईसक्रीम खिलाने के बहाने एक पांच साल के बच्चे के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान बच्चे की जब हालत बिगड़ी, तब युवक उसे छोड़ कर भाग निकला। 


घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। सोमवार दोपहर को पीड़ित बच्चा आसपास खेल रहा था, तभी सूट में आईसक्रीम वाला मिला और बहला-फुसलाकर बच्चों के बीच से बाहर ले गया। काफी देर तक लापता रहने पर परिजन घबरा गए और तलाश शुरू की। बच्चों ने बताया कि वह दुकानदार के साथ है। जब परिजन सुनसान घर में पहुंचे तो बच्चा बदहवास और गंभीर हालत में पड़ा मिला। तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया।


वहीं, परिजन जब सुनसान पड़े घर में गए तो बच्चे को बदहवाश पाया। उसकी हालत काफी खराब थी। जिसे आनन- फानन में जीएमसीएच लाया गया, जहां अभी उपचार चल रहा है। सदर थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन डायल 112 की टीम ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है, और जैसे ही परिजन शिकायत पत्र देंगे, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला ऑफ़िशियल तौर पर Protection of Children from Sexual Offenses (POCSO) Act के अंतर्गत आता है, जिसके तहत आरोपी पर कड़ी सजा सुनिश्चित हो सकती है।