ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

क्या यही शराबबंदी है? शराब पीने और बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा, महिला सहित 10 गिरफ्तार

PURNEA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इस दौरान शराब पीना और बेचना सख्त मना है। इस कानून के लागू होने के बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब ब

क्या यही शराबबंदी है? शराब पीने और बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा, महिला सहित 10 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इस दौरान शराब पीना और बेचना सख्त मना है। इस कानून के लागू होने के बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। पूर्णिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें शराब पीने और बेचने वाले दोनों शामिल हैं। 


मद्य निषेध अभियान के तहत मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार अपने इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इस दौरान शराब पीने वाले, देसी शराब बनाने वाले और विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मद्य निषेध अभियान के तहत छापेमारी की गयी। इस दौरान देसी-विदेशी शराब पीने वाले और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 


महिला सहित 10 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेजा गया है। जिन लोगों को जेल भेजा गया है उनमें जियागाछी निवासी देवनारायण रजवार उम्र 35 वर्ष, नेपाली रजवार उम्र 30 वर्ष, शिबू मंडल उम्र 34 वर्ष, छतिया निवासी आशिफ जहाँ उम्र 28 वर्ष परमानंद पुर निवासी विजय कुमार ठाकुर उम्र 30 वर्ष, सनोज ऋषि उम्र 25 वर्ष बिलोरी निवासी शशि यादव उम्र 34 वर्ष, शिव शंकर भारती उम्र 38 वर्ष मानिकपुर निवासी बिट्टू सोरेन उम्र 30 वर्ष वही एक महिला सुष्मिता देवी शामिल है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि  छापेमारी अभियान में 9 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता