ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में युवती के साथ हैवानियत! गैंगरेप के बाद चाकू मारकर ले ली जान, मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया

PURNEA: पूर्णिया में गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक किशोरी बीते बुधवार से ही अपने घर से लापता थी। शुक्रवार को उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में

बिहार में युवती के साथ हैवानियत! गैंगरेप के बाद चाकू मारकर ले ली जान, मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक किशोरी बीते बुधवार से ही अपने घर से लापता थी। शुक्रवार को उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। घटना अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच की है।


बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। जब सुबह नमाज पढ़ने के लिए घर में लोग जगे तो देखा कि वह घर में नहीं थी। इसके बाद परिजनों खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के ही खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला। लड़की का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तरह तरह की बातें होने लगी।


किशोरी का शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की को चाकू गोदकर उसकी जान ली गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।