ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : लाखों के जाली नोट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, बाजार में ऐसे खपाते थे नकली नोट

PURNEA : खबर पूर्णिया से है, जहां पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और उसका कारोबार करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के पांच

बिहार : लाखों के जाली नोट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, बाजार में ऐसे खपाते थे नकली नोट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : खबर पूर्णिया से है, जहां पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और उसका कारोबार करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने करीब पांच लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। सभी की गिरफ्तारी पूर्णिया और मधेपुरा के सीमावर्ती इलाके से हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जानकी नगर के रहने वाले कुछ बदमाश बाइक से जाली नोट लेकर पूर्णिया जा रहे हैं। जिसके बाद बनमनखी एसडीपीओ कृपा शंकर आजाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद एनएच-107 पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान मोहनिया नवटोलिया की तरफ से तीन बाइक आती दिखीं। पुलिस ने जब तीनों बाइकों को रोका तो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने लगे।


बदमाशों को भागते देख पुलिस टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से चार लाख 91 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। सभी नोट 100-100 रुपये के हैं। नकली नोटों को छापने के लिए सामान्य प्रिंटर और कागज का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार जाली नोट के तस्करों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता