ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : शादी से ठीक पहले घर से भागी दुल्हन, रात में प्रेमी को बुलाकर फरार हो गई

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल शादी से पहले ही एक दुल्हन अपने घर से फरार हो गई. लड़की के गायब होने के बाद उसके घरवालों ने पुलिस म

बिहार : शादी से ठीक पहले घर से भागी दुल्हन, रात में प्रेमी को बुलाकर फरार हो गई
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल शादी से पहले ही एक दुल्हन अपने घर से फरार हो गई. लड़की के गायब होने के बाद उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है. पुलिस लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई है.


घटना पूर्णिया जिले के डगरुआ  थाना क्षेत्र की है, जहां चिकनी गांव की रहने वाली एक लड़की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के संबंध में लड़की के घरवालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों का आरोप है कि दुल्हन एक मुस्लिम लड़के के साथ फरार हुई है, जिसे ढूंढने में पुलिसवाले कोताही बरत रहे हैं. उनका आरोप है कि डगरुआ पुलिस ने अब तक  इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.


चिकनी गांव की रहने वाली 20 साल की लड़की के परिजनों ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद अफसर आलम नामक युवक और उसका दोस्त रत में घर से लड़की का अपहरण कर लिया. घर से अचानक युवती गायब हो गई जब देर शाम तक खोजबीन के बाद नही मिली तो परिजनों में थाने में लिखित शिकायत की और तब से लापता हुई युवती के परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं. 


लापता लड़की के परिजनों का आरोप है कि डगरुआ पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करने के सिवा कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके चलते पीड़ित के परिजन काफी परेशान है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता