ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

पूर्णिया में स्कॉर्पियो सवार की गोली मारकर हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल, बारात जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार अपराधियों ने पूर्णिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने बारात जा रहे स्कॉर्पियों सवार को निशाना बनाया है। अपराधियों ने लूटपाट

पूर्णिया में स्कॉर्पियो सवार की गोली मारकर हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल, बारात जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार अपराधियों ने पूर्णिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने बारात जा रहे स्कॉर्पियों सवार को निशाना बनाया है। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान स्कॉर्पियों सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये।


घटना पूर्णिया के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहिकाटोला इलाके की है। मृतक की पहचान धमदाहा थाना के कबैया निवासी जैनेन्द्र मंडल के रूप में हुई है। मृतक के परिजन विनोद मंडल ने बताया कि स्कॉर्पियों पर सवार होकर जैनेन्द्र मंडल सहित 4 लोग बारात जा रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने गाड़ी रुकवाकर जैनेन्द्र मंडल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वही स्कॉर्पियो सवार एक अन्य व्यक्ति की कनपटी में गोली लग गयी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। 


घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।       


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता