ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ले ली जान, एग्जाम के तनाव में आकर छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में एक छात्र ने अपनी जान दे दी. छात्र को ऑनलाइन गेमिंग की बूरी लत थी और वह परीक्षा को लेकर हताशा में था.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक छात्र की जान ले ली। 22 वर्षीय छात्र ऑनलाइन गेमिंग की लत से परेशान था और परीक्षा में फेल होने के डर से हताशा में था और इसी हताशा में आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


छात्र की पहचान 22 वर्षीय पारस कुमार के रूप में हुई है जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला था और पूर्णिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर में पढ़ता था। पारस पूर्णिया के केपी मार्केट गली में किराए पर कमरा लेकर रहता था। पारस पिछले डेढ साल से ऑनलाइन गेमिंग का शिकार था और इसके चक्कर में वह करीब डेढ लाख रुपए भी गंवा चुका था।


परिजनों के मुताबिक, उसे पढ़ाई के लिए घर से पैसे भेजे जाते थे, जो वह गेमिंग में खर्च कर देता था। पिछले साल थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में वह चार विषयों में फेल हो गया था। जून में फिर से परीक्षा होने वाली थी। इस बार परीक्षा में पास होने का वादा कर वह घर से पूर्णिया गया था।


गुरुवार की रात आखिरी बार उसकी परिवार के लोगों से फोन पर बात हुई थी। गैस खत्म होने की बात कह घर से एक हजार रुपए मंगवाई थे। पिता ने उसे पांच हजार रुपए भेजे थे और साढ़े चार हजार रुपए दोस्त को लौटाने की बात कही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, छात्र के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।