ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे

Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी

Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 वर्षीय छात्र सोनू कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर उसके ही 7 नाबालिग दोस्तों ने मिलकर पहले उसे पेड़ से लटकाकर मारा और फिर शव को गड्ढे में दफना दिया। सभी आरोपी नशे के आदी थे।

Purnea Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Purnea Crime News: पूर्णिया के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में एक सप्ताह पूर्व लापता हुए अशोक चौधरी के 12 वर्षीय बेटे सोनू कुमार का शव गुरुवार की रात पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को गांव के ही एक गड्ढे से निकाला। इस मामले में मृतक के 7 नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू कुमार अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई करता था। उसके दोस्त नशे के आदी थे और अक्सर गांजा, स्मैक और सोल्यूशन जैसी नशे की चीजों का सेवन किया करते थे। सोनू उन्हें नशे से रोकता था। बताया जाता है कि हाल ही में उसने अपने साथियों की चिलम छीनकर फेंक दी थी। यही बात उसके दोस्तों को नागवार गुज़री।


इसी विवाद को लेकर पहले आरोपित बच्चों ने सोनू के साथ मारपीट की थी। जब सोनू की मां ने इसका विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई तो उन्होंने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलोगी तो सोनू को हमेशा के लिए गायब कर देंगे। धमकी के दो दिन बाद ही सोनू अचानक लापता हो गया।


परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। लगातार तलाश के बाद गुरुवार की रात सोनू का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या उसके ही दोस्तों ने बेहद क्रूर तरीके से की थी। पहले उसे पेड़ से लटकाकर मार डाला गया, फिर शव को नहर किनारे गड्ढे में दफना दिया गया।


दो दिन बाद शव को वहां से निकालकर गांव के पास एक बड़े गड्ढे में दोबारा गाड़ा गया और उस पर यूरिया व नमक डाल दिया गया, ताकि शव जल्दी नष्ट हो जाए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नाबालिग अलग-अलग तरह के नशे के आदी थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता