ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पुराने विवाद में तीन बच्चों पर चलाई गोलियां, कोर्ट से केस उठाने की धमकी दे रहा था बदमाश

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। आलम यह है कि राज्य के अंदर सरेआम लोगों को गोलियों से चलनी किया जा र

पुराने विवाद में तीन बच्चों पर चलाई गोलियां, कोर्ट से केस उठाने की धमकी दे रहा था बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। आलम यह है कि राज्य के अंदर सरेआम लोगों को गोलियों से चलनी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मेला देखकर लौट रहे तीन बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के बनमा इटहरी में चेहल्लुम का मेला देखकर लौट रहे तीन बच्चो को गोली मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। तीनो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की वजह पुराना आपसी विवाद बताया जा रहा है। यह घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर की घटना हैं। 


वहीं, इस घटना को लेकर मो अफसर ने बताया कि पूर्व में मो साहेब से हुई विवाद के बाद उसने न्यायालय में केस किया था। वह अक्सर केस उठाने की धमकी देता था और केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके कारण वह कई महीनों से गायब था। लेकिन वह लोग मेरे बच्चे को पहचानता था। मुझे नही मार पाया तो बच्चो पर ही गोली चला दी।


उधर, इस घटना में जख्मी 15 वर्षीय मुस्कान खातून, 12 वर्षीय सुबेदा खातून, 10 वर्षीय मो तैयब का इलाज चल रहा है। इस बाबत बनमा इटहरी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही दोनो बच्ची और एक बच्चे को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल भेजा गया था। जहा से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मामले की तहकीकात की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें