ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

Bihar crime : पटना एयरपोर्ट से अपहरण, जहानाबाद में मर्डर; पुणे के कारोबारी के हत्यारे नवादा से पकड़े गए

Bihar crime पुणे के स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण शिंदे के अपहरण और हत्या के मामले ने बिहार में सनसनी फैला दी थी। पटना एयरपोर्ट से अगवा किए गए,शव जहानाबाद में बरामद हुआ। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पटना पुलिस ने नवादा से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है|

पुणे, पटना, नवादा, जहानाबाद, स्क्रैप कारोबारी, अपहरण, हत्या, पटना एयरपोर्ट, गिरोह, साइबर अपराधी, हिसुआ, पुलिस छापेमारी, काली स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन, लैपटॉप, शव बरामद, झारखंड, कोल इंडिया, गुमशुदगी, रत्
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar crime News: पटना पुलिस ने नवादा जिले में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पुणे निवासी स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे के अपहरण और हत्या के मामले में की गई है। अपराधियों ने स्क्रैप व्यापार के बहाने शिंदे को बुलाया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव जहानाबाद में फेंका गया।

नवादा से गिरफ्तारी: 

पटना पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से हिसुआ इलाके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला समेत तीन साइबर अपराधी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने स्क्रैप डीलिंग का झांसा देकर लक्ष्मण शिंदे को पटना बुलाया, फिर उनका अपहरण कर हत्या कर दी।

पटना एयरपोर्ट से किया गया था अपहरण:

नवादा के एसपी अभिनव धीमान को पटना पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद नवादा पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया। इसके बाद हिसुआ से तीनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण शिंदे को 11 अप्रैल को पटना एयरपोर्ट से अगवा किया गया था। 12 अप्रैल को उनका शव जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र में झुमकी और मननपुर गांव के बीच सड़क किनारे बरामद हुआ।

11 अप्रैल को आखिरी बातचीत:

पुलिस की छापेमारी में एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी, एक लैपटॉप और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि शिवराज सागी नामक व्यक्ति ने लक्ष्मण को झारखंड स्थित कोल इंडिया के ऑफिस में भेजने के नाम पर वाहन भेजने का झांसा दिया था। पुलिस को यह कहानी झूठी लग रही है। लक्ष्मण शिंदे की पत्नी रत्नाप्रभा से उनकी आखिरी बार बातचीत 11 अप्रैल की शाम को हुई थी, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।

गिरोह पहले भी कर चुका है अपहरण:

शव की पहचान होने के बाद पटना और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। लक्ष्मण शिंदे के साढ़ू विशाल लवाजी लोखंडे ने पुणे और पटना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शक है कि यह गिरोह आमतौर पर लोगों को अगवा कर उनके खातों से पैसे निकालकर छोड़ देता था, लेकिन इस बार हत्या कर दी गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इस बार हत्या क्यों की गई।