ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

हाजीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, नमाज पढ़कर लौट रहे थे घर

मौत से गुस्साए लोगों ने त्रिमूर्ति चौक पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

bihar
घटना के विरोध में रोड जाम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। स्थानीय लोग युवक को सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मौत से गुस्साए लोगों ने त्रिमूर्ति चौक पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर इमाम और एसडीएम रामबाबू मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर जाम को हटाया।


शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुक्ति मोहल्ला निवासी सबीर आलम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 7:00 बजे नगर थाने के पीछे मस्जिद से नमाज पर जैसे ही सबीर बाहर निकला अपराधियों ने उसे पीठ में गोली मार दी। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग जुट गए। 


स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद  सबीर को मृत घोषित कर दिया। थाना से 20 मीटर की दूरी पर हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता