ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्या भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्या

प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन ने की छोटी बहन की निर्मम हत्या, शव के टुकड़े करने के बाद एसिड से जलाया

VAISHALI: 13 साल की उम्र में प्यार में अंधी एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन की हत्या कर दी। छोटी बहन की हत्या उसने प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए कर दी क्यों

प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन ने की छोटी बहन की निर्मम हत्या, शव के टुकड़े करने के बाद एसिड से जलाया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: 13 साल की उम्र में प्यार में अंधी एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन की हत्या कर दी। छोटी बहन की हत्या उसने प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए कर दी क्यों कि उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जो बड़ी बहन को नागवार गुजरा और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन की निर्मम हत्या कर दी। छोटी बहन की हत्या के बाद बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने चार दिन तक उसकी लाश को बक्से में बंद कर दिया। जब लाश से दुर्गंध आने लगी तब घटना को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन को कई टूकड़ों में काट दिया और उसे एसिड से जलाकर साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की। 


हत्या की एक खौफनाक घटना का खुलासा वैशाली पुलिस ने किया है। घटना जन्दाहा की है जहां 9 साल की मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। 9 साल की मृत बच्ची की 13 वर्षीय बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अपने प्रेमी के साथ मिलकर ना सिर्फ अपनी सगी बहन की निर्मम हत्या की बल्कि हत्या के बाद 4 दिनों तक शव को कमरे में एक बक्से में बंद कर रखा। घटना की उद्भेदन ना हो इस डर से उसने प्रेमी के साथ मिलकर शव को कई टुकड़े किये और एसिड से जलाकर घर के पीछे फेंक दिया। 19 मई को जब लाश मिलने की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी तब पुलिस ने FSLऔर डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया गया। 


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी 13 साल की नाबालिग लड़की का पास के गांव के एक लड़के से लव अफेयर चल रहा था।15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद आरोपी लड़की और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। शव को घर के पीछे फेंक कर दोनों इस घटना से अनजान बन रहे थे। लेकिन पुलिस की जांच,FSLकी रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से इस हत्याकांड की साजिश की परतों का खुलासा संभव हो सका। 


आरोपी बहन और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की की एक चाची को भी गिरफ्तार किया है जिसके पूरे साजिश में शामिल होने की बात बताई जा रही है। बताया जाता है कि जंदाहा निवासी हरप्रसाद की रहने वाली 9 साल की मासूम लड़की करीना 16 मई से गायब थी। 19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला था। करीना की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। हत्यारी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बच्ची के शव के कई टुकड़े किये और शव को एसिड से जलाने का प्रयास किया। मृतका के पिता मजदूरी करते है और वे काम के सिलसिले में गये हुए थे तभी उनकी बड़ी बेटी ने छोटी बेटी की हत्या कर दी। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता