ब्रेकिंग
शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी लड़की, गुस्साएं लोगों ने लड़के के घर पर किया हमला, मां-बाप-भाई सहित पूरे परिवार को पीटा, मुखिया पति को भी नहीं छोड़ा

SITAMARHI: बिहार में प्रेम-प्रसंग का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहां युवक के प्यार करने की सजा उसके परिवारवालों को भुगतनी पड़ गयी। घटना र

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी लड़की, गुस्साएं लोगों ने लड़के के घर पर किया हमला, मां-बाप-भाई सहित पूरे परिवार को पीटा, मुखिया पति को भी नहीं छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI:  बिहार में प्रेम-प्रसंग का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहां युवक के प्यार करने की सजा उसके परिवारवालों को भुगतनी पड़ गयी। घटना रुन्नीसैदपुर प्रखंड के खरका पंचायत का है जहां एक युवक प्रेम-प्रसंग में एक लड़की के साथ फरार हो गया था। इस बात से बौखलाए लड़की वालों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस दौरान लड़की वालों ने  लड़के के पिता-मां-भाई-भाभी सहित घर के तमाम सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। रिश्तेदारों और गांव की मुखिया के पति को भी नहीं छोड़ा। 


बताया जा रहा है कि नंदकिशोर बैठा के पुत्र गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। इसके बाद दोनों घर से भाग गये थे। लड़की के भागने से बौखलाए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और लड़के के पूरे परिवार को पीटा।  रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान लड़के के दरवाजे पर बंधे दो भैंस को भी लेकर वे लोग चले गये। 


मौके से भागने के दौरान मुखिया कृष्णा देवी के पति की भी पिटाई कर दी। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है की मुखिया की मदद से उनकी बेटी को लेकर लड़का भाग गया है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। लड़के वाले पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता