ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?

दवा दुकानों में पुलिस की छापेमारी, 50 कार्टून कोरेक्स बरामद, दो स्टाफ हिरासत में लिए गए

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने दावा एजेंसी से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं. पुलिस एजेंसी के प्रोपराइटर स

दवा दुकानों में पुलिस की छापेमारी, 50 कार्टून कोरेक्स बरामद, दो स्टाफ हिरासत में लिए गए
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने दावा एजेंसी से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं. पुलिस एजेंसी के प्रोपराइटर से पूछताछ कर रही है. इतना ही नहीं प्रोपराइटर की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जहां से कुछ दवाएं बरामद की गई हैं. मामले की जांच की जा रही है. 


घटना नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी बलिया दुर्गा स्थान के पास सिन्हा मेडिकल एजेंसी का है जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि एजेंसी से 50 कार्टून कोरेक्स प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं जिन्हें जांच के लिए थाना लाया गया है. वहीं पूछताछ में सिन्हा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर ने दो अन्य ठिकानों की जानकारी दी है. 


जानकारी के आधार पर जब स्टेशन रोड स्थित ताज मेडिकल और बलिया व्यापार मंडल स्थित आदित्य मेडिकल में छापेमारी की गई तो वहां से भी कुछ दवाएं बरामद की गई. फिलहाल दुकान चला रहे आदित्य मेडिकल स्टोर से दो स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता