ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

अपराधियों के निशाने पर पुलिसवाले: दो दिन में 2 मर्डर, अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं शायद यही कारण है कि अब इन्हें पुलिस वालों का भी डर नहीं है। अररिया और मुंगेर की घटना इसका उदाहरण है। दोनों ही जगह एएसआई की हत्या की गई है।

BIHAR POLICE
निशाने पर पुलिस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस को अब अपना शिकार बना रहे हैं। बिहार में दो दिनों के भीतर दो पुलिस पदाधिकारी की हत्या अपराधियों ने कर दी है। पहले अररिया में एएसआई राजीव कुमार पर अपराधियों ने हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गयी थी। वही अब मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने पहुंचे एएसआई संतोष की हत्या कर दी गयी। 


एएसआई संतोष कुमार की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी पर निकली थी कि तभी अचानक पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट हो गयी। इस हादसे में थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवाले घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही छापेमारी के दौरान अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। अपराधी गुड्डू यादव को पैर में गोली है। उसे भी सदर अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। SP सैय्यद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि की है।


बता दें कि मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने नंदलालपुरा गए एएसआई संतोष कुमार पर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थिति बिगड़ता देख उन्हें पटना रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। अभी तक 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में हुए एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी है। 


वही दो दिन पहले अररिया में भी एक एएसआई पर हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गयी थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के छिपे होने की सूचना पर एएसआई राजीव कुमार अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में पहुंचे थे तभी उन पर हमला बोला गया जिससे उनकी मौत हो गयी। इस तरह अपराधी पुलिसवालों को टारगेट कर उन पर हमला कर रही है। हालांकि पुलिस इन अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। मुंगेर में एनकाउंटर में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारी लेकिन गोली पैर में जा लगी जिससे उसकी जान बच गयी। अभी अपराधी गुड्डू यादव का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घायल पुलिस कर्मियों का भी इलाज वही चल रहा है। 

टैग्स