ब्रेकिंग
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी

बिहार: पुलिस टीम पर हमला मामले में अबतक 14 लोग अरेस्ट, अपर थानाध्यक्ष और दारोगा समेत कई जवान हुए थे घायल

GOPALGANJ: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मीरगंज के सबेया मैदान के पास छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों

बिहार: पुलिस टीम पर हमला मामले में अबतक 14 लोग अरेस्ट, अपर थानाध्यक्ष और दारोगा समेत कई जवान हुए थे घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मीरगंज के सबेया मैदान के पास छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। जिसमें अपर थानाध्यक्ष और एक एएसआई सहित कई पुलिस कर्मी हुए थे घायल। एसपी ने कहा है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।


दरअसल, मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि दलित बस्ती में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दलित बस्ती में पहुंची थी, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और एएसआई सुरेश कुमार समेत कई जवान जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।