ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar News: कुबेर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, शूटर समेत तीन बदमाश अरेस्ट

बिहार के पूर्वी चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने बीआरपी कुबेर पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

Bihar News
तीन बदमाश अरेस्ट
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने बीआरपी कुबेर पांडेय हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों अपराधियों ने बीआरपी कुबेर पांडेय की हत्या स्कूल से आने के दौरान गोली मार के कर दी थी जिसके बाद बाद कोहराम मचा था।


पुलिस ने कुबेर पांडेय के बड़े भाई लोकेश पांडेय को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शूटर बाबर आजम को पहाड़पुर इलाके से कारतूस और बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। शूटर को मोटरसाइकिल और हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य युवको को भी पुलिस ने दबोच लिया है।


अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुबेर पांडे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है मुखय शूटर बाबर आजम को कारतूस और बंदूक के साथ-साथ मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने वाले युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबर आजम के खिलाफ पांच मामले पहले से ही विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम