ब्रेकिंग
Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद किए जाने पर बोले ADG.. मामले के हरेक बिंदुओं पर होगी जांच

PATNA: नवादा के टाउन थाने के 5 पुलिस पदाधिकारियों को दो घंटे तक हाजत में रखा गया। हाजत में लगे CCTV में 2 SI और 3 ASI की तस्वीरें कैद हो गयी। जिनमें 4 लोग पुलिस की वर्दी में द

पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद किए जाने पर बोले ADG.. मामले के हरेक बिंदुओं पर होगी जांच
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नवादा के टाउन थाने के 5 पुलिस पदाधिकारियों को दो घंटे तक हाजत में रखा गया। हाजत में लगे CCTV में 2 SI और 3 ASI की तस्वीरें कैद हो गयी। जिनमें 4 लोग पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं जबकि एक सिविल ड्रेस में नजर आ रहा है। इसे लेकर नवादा  SP गौरव मंगला पर गंभीर आरोप लगे है। इस पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने सख्त आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये। 


रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि इस मामले को पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। इसकी हर बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच से पहले इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 


गौरतलब है कि मामला 8 सितंबर की रात का है जब नवादा एसपी गौरव मंगला केस का रिव्यू करने टाउन थाना पहुंचे थे। तभी कई खामियां मिली जिससे नाराज होकर वहां तैनात पांच पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद करवा दिया। जिन पुलिस पदाधिकारी को हाजत में बंद किया गया उनमें एसआई शत्रुघ्न पासवान, रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, संजय सिंह और रामेश्वर उरांव शामिल थे।


 एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि मामला सामने आने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया है। हरेक बिन्दुओं की जांच करायी जाएगी। जांच किस स्तर पर जांच करायी जाएगी यह आगे बतायी जाएगी। फिलहाल अभी जांच का आदेश मेरे पास नहीं है जब आएगी तो सूचना दे दी जाएगी।