ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बंद कमरे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 2 कॉल गर्ल को कस्टमर के साथ पकड़ा

DESK : लॉक डाउन में लगातार यही अपील की जा रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन इसके बावजूद भी लॉक डाउन को तोड़ने की कोशिश बार-बार की जा रही है. लॉक डाउन के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : लॉक डाउन में लगातार यही अपील की जा रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन इसके बावजूद भी लॉक डाउन को तोड़ने की कोशिश बार-बार की जा रही है.  लॉक डाउन के बीच सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जाल बिछाकर दो कॉल गर्ल को अरेस्ट किया है. इस छापेमारी में कुल 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं.


मामला ग्रेटर नोएडा इलाके का है. जहां बीटा दो थाना इलाके के एक गेस्ट हाउस में चोरी छिपे सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में 2 कॉल गर्ल शामिल हैं. मौके से कैश और मोबाइल भी बरामद हुए हैं. इसके आलावा आरोपियों के पास से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां भी बरामद की गई हैं.


पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस में जिस्म के धंधे का व्यापार चल रहा था. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दी गई थी. ग्रेटर नोएडा के गेस्ट हाउस से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मौके से पुलिस ने छह लोगों को दबोचा है. पकड़े गए लोगों में गेस्ट हाउस का मैनेजर और मालिक भी शामिल हैं.


ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया, 'पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया. जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

टैग्स