ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष; चलने लगे लाठी-डंडे, मुश्किल में पड़ गये पुलिसवाले

SAHARSA : सहरसा से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी की दनादन लाठियां चलनी शुरू हो गयी। मुश्किल में पड़ी पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी।जमीन का विव

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी की दनादन लाठियां चलनी शुरू हो गयी। मुश्किल में पड़ी पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी।

जमीन का विवाद सुलझाने गई पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। मौके पर लोगों ने एक दूसरे पर बांस-बल्ले से हमला बोल दिया।इतना ही नही माहौल को शांत करने के लिये जब पुलिस बल का प्रयोग किया तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

मामला सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर का है जब चिरैया ओपी के कबीरा बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्ष को छुड़ाने के दौरान ओपी थानाध्यक्ष से ही भिड़ंत हो गई और उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर तत्काल दोनों पक्ष को खदेड़ दिया । इस मामले में चिरैयां ओपी पुलिस द्वारा 6 लोगों पर मामला दर्ज कर विवादित जमीन पर धारा 144 लगा दिया गया है |


टैग्स