ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना साइको किलर, पत्नी की हत्या के बाद दो महिलाओं पर कर चुका है हमला

BOKARO: बोकारो में एक साइको किलर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी साइको किलर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर चुका है। जिसको लेकर महिलाओं में आ

पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना साइको किलर, पत्नी की हत्या के बाद दो महिलाओं पर कर चुका है हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BOKARO: बोकारो में एक साइको किलर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी साइको किलर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर चुका है। जिसको लेकर महिलाओं में आतंक का माहौल है। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसे मे पुलिस ने साइको किलर को पकड़वाले में मदद करने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी है।


दरअसल, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले साइको किलर अजय रविदास ने सबसे पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को कमरे में बंद कर वहां से निकल गया। साइको किलर की दूसरी शिकार उसकी चाची बनी। आरोपी गोमिया स्थित अपनी चाची के घर पहुंचा और चाकू से वार कर उसे लहूलुहान करने के बाद वहां से फरार हो गया। शुक्रवार को अजय रविदास ने घर के बाहर झाडू लगा रही महिला पर फरसे से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। 


हमले के दौरान महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में युवक की तस्वीर कैद हो गई। युवक की पहचान करने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। उधर, साइको किलर के आतंक से इलाके की महिलाएं खौफ के साए में जी रही है। साइको किलर की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कराने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।