ब्रेकिंग
बिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लाख के इनाम बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर पिछले तीन वर्षों से पुलिस को

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लाख के इनाम बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर पिछले तीन वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस को यह सफलता नावकोठी थाना क्षेत्र में मिली है।


गिरफ्तार अपराधी नावकोठी थाना क्षेत्र के वभनगामा निवासी लालो महतो का बेटा गंगा महतो है। गंगा महतो के खिलाफ हत्या और विस्फोटक से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय ने बेगूसराय से संबंधित 34 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था, जिसमें गंगा महतो पर भी 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस लगातार उसके पीछे लगी हुई थी।


इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गंगा महतो वभनगामा स्थित अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद नावकोठी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। ऐसे में पुलिस अभी इस संबंध में कुछ नहीं बता रही है। 


बता दें कि 22 जुलाई 2021 को नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में सीमेंट-बालू कारोबारी गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए तथा जिस पर हत्या का आरोप लगा था, उसके वाहन चालक बबलू महतो की बम मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाका दहल उठा था। बबलू महतो हत्याकांड को लेकर गंगा महतो भी अप्राथमिक अभियुक्त था। उसी दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता