ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

बिहार: 3 संदिग्धों को बम के साथ महानंदा एक्सप्रेस से पुलिस ने पकड़ा, 2 भागने में सफल, ट्रेन को बम से उड़ाने की थी साजिश!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसिया बहुत सतर्क हो गई है और इस तरह के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ जारी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि ये तीनों संदिग्ध मिलकर बम से ट्रेन को उड़ाने की साजिश रच रहे थे।

bihar
पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट!
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से भागने के दौरान पुलिस ने 3 संदिग्धों को बम के साथ रविवार की देर रात पकड़ा था। लेकिन तभी पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश बम लेकर भागने में सफल हो गये लेकिन एक संदिग्ध इस दौरान पकड़ा गया। जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तब उसने सवालों का जवाब बांग्ला में दिया।


फरार दोनों संदिग्ध के बांगलादेशी आतंकी होने का शक जताया जा रहा है। जो बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन कटिहार पुलिस ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया। ये तीनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए महानंदा एक्सप्रेस से जा रहे थे। तीनों को प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरैठा के पास पकड़ा गया था। 


लेकिन फिर दो भाग गये जबकि एक संदिग्ध को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसिया बहुत सतर्क हो गई है और इस तरह के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ जारी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि ये तीनों संदिग्ध मिलकर बम से ट्रेन को उड़ाने की साजिश रच रहे थे। पकड़ा गया संदिग्ध खुद को पाकिस्तान का रहने वाला बता रहा है। वो बांग्ला में बातें कर रहा है।


फरार दोनों संदिग्धों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। इनके आतंकी लिंक का पता लगाया जा रहा है। यह पूछा गया है कि बम कहां से मिला और इसे कहां इस्तेमाल करने की प्लानिंग थी। गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। फरार दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि तीनों दूसरे देश के रहने वाले हो सकते हैं। जिन्हें किसी बड़ी साजिश के लिए भारत भेजा गया होगा। इनके बांग्लादेश या पाकिस्तान लिंक होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


 पुलिस को शक है कि ये लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और उनके तार दूसरे देशों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लोग कौन हैं, उनका उद्देश्य क्या था, और उनके तार कहां से जुड़े हैं।