ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar News: पूर्व डिप्टी सीएम के भाई के घर बैंड बाजा लेकर पहुंचेगी पुलिस, नहीं किया यह काम तो चलेगा बुलडोजर

Bihar News: अपहरण और जबरन जमीन लिखवाने के मामले में फरार चल रहे बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने वाली है. बेतिया कोर्ट ने पिन्नू के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी कर दिया है.

crime news
पिन्नू की बढ़ने वाली है परेशानी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू के ऊपर एक मजदूर शिवपूजन महतो के अपहरण का आरोप लगा है। बेतिया मुफस्सिल थाने में पिन्नू के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से कुर्की जब्ति का वारंट जारी होने के बाद पुलिस शनिवार को पिन्नू के घर बैंड बाजा लेकर पहुंचेगी।


दरअसल, बीते शनिवार को बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने हथियार के बल पर शिवपूजन महतो को अगवा कर लिया था। इसके बाद पिन्नू ने स्टांप पेपर पर शिवपूजन महतो से उसकी जमीन लिखवा ली और बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए छोड़ दिया। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना में मंत्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था।


अपहरण के मामले में बेतिया की कोर्ट ने पिन्नू के खिलाफ कुर्की जब्ति का वारंट जारी कर दिया है। शनिवार की सुबह बेतिया पुलिस वारंट का तामिला करने के लिए पिन्नू के घर बैंड बाजा लेकर पहुंचेगी और उसके घर पर इश्तेहात चश्पा करेगी। इसके बाद भी अगर उसने पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया तो उसके घर पर बुलडोजर चलाकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने बेतिया व्यावहार न्यायालय में पिन्नू का इंतजार किया कि वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचेगा लेकिन वह नहीं पहुंचा। जिसके बाद एसडीपीओ विवेक दीप ने कोर्ट में कुर्की जब्ती के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद देर शाम कोर्ट ने कुर्की के लिए वारंट जारी कर दिया। तीन दिन पहले पिन्नू बेतिया की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था लेकिन पुलिस को देखकर फरार हो गया था.


बता दें कि यह पहला मौका है जब रवि कुमार उर्फ पिन्नू के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। पिन्नू के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपहरण और जमीन लिखवाने के मामले में कोर्ट ने कुर्की जब्ती का वारंट जारी कर दिया है, जिसे बेतिया पुलिस शनिवार को उसके घर पर बैंड बाजा के साथ पहुंचकर चिपाकाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता