ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

PM सिलाई मशीन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

DESK : प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर चल रही ठगी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ठग प्रधानमंत्र

PM सिलाई मशीन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर चल रही ठगी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ठग प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के तहत लोगों से ठगी कर अपना ऑफिस बंद कर फरार हो जाते थे. इससे पहले आरोपियों ने अलीगढ़, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और बहराइच में भी लोगों से करोड़ों की ठगी की है. 


पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना चिनहट स्थित कमाता के पास इस गिरोह ने अपना ऑफिस खोल रखा था. ये लोग जो महिला कल्याण संस्था एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना 2020 के तहत फर्जी संस्था खोलकर लोगों से ठगी करते थे. तीनों मैनेजर और डायरेक्टर बनकर लोगों के बीच जाते थे और प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना 2020-21 की बात करके उनको फर्जी एनजीओ के माध्यम से जोड़ते थे. ये लोग पम्पलेट, स्टीकर, मुहर सहित फर्जी आईडी दिखा कर यह काम करते थे. लोगों से पैसे ऐंठने के बाद ये लोग अपना ऑफिस बंद कर फरार हो जाते थे.


आरोपियों की पहचान वेद प्रकाश भारती, विरेंद्र कुमार गंगवार और राज प्रताप सिंह के रूप में की गई है. और लखनऊ में कार्यालय खोलकर लोगों से ठगी कर रहे थे. इनके  पास से महिला संस्था प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के दस्तावेज, 25 रिक्त फार्म, सोनू ग्रामोत्थान कल्याण संस्थान टीचर फॉर्म जैसे अन्य सामान बरामद किए गए हैं. अबतक इन लोगों ने सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया है और करोड़ों की ठगी कर चुके हैं.