ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

टेरर फंडिंग मामला: PLFI चीफ दिनेश गोप की बढ़ी मुश्किलें, NIA के बाद अब ED करेगी पूछताछ

RANCHI: टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एनआईए के बाद अब मनी लांड्रिंग मामले में ईडी दिनेश गोप से पूछताछ करेगी। हो

टेरर फंडिंग मामला: PLFI चीफ दिनेश गोप की बढ़ी मुश्किलें, NIA के बाद अब ED करेगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एनआईए के बाद अब मनी लांड्रिंग मामले में ईडी दिनेश गोप से पूछताछ करेगी। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद दिनेश गोप से ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे।


दरअसल, टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए ने पीएफआई चीफ दिनेश गोप को बीते 21 मई को गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप नेपाल में वेष बदलकर रह रहा था। नेपाल से गिरफ्तार करने के बाद उसे दिल्ली लाया गया था। जहां से एनआईए की टीम उसे दिल्ली से रांच लेकर पहुंची थी और 22 मई को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तारी के बाद दिनेश गोप को पूछताछ के लिए पहली बार 22 मई को रिमांड पर लिया था।इस दौरान दिनेश गोप की निशानदेही पर एनआईए ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बदामद किया था।


टेरर फंडिंग के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर शिकंजा कसा है। अब ईडी की टीम होटवार जेल में बंद दिनेश गोप से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही दिनेश गोप से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के मामले में बरामद कैश और अन्य लग्जरी गाडियों को लेकर धुर्वा थाने की पुलिस भी पीएफआई चीफ से पूछताछ करेगी।