ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

बिहार : पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, डरा धमकाकर कई दिनों तक लूटता रहा इज्जत

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी ही बेटी को कई दिनों तक हवास का शिकार बनाया. इसके बाद बेटी ने अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार

बिहार : पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, डरा धमकाकर कई दिनों तक लूटता रहा इज्जत
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी ही बेटी को कई दिनों तक हवास का शिकार बनाया. इसके बाद बेटी ने अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद तुरंत एक्शन में आते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत एक गांव की है. कलयुगी पिता द्वारा सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पिता कई दिनों से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं. जब वह इसका विरोध करती थी तो मारपीट करते थे और उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे. 


पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसके सब्र का बांध टूटा तब जाकर अपनी मां को लेकर पिता की शिकायत करने थाने पहुंची. इस मामले में एसपी राकेश कुमार दुबे ने कहा कि मामला समाज को कलंकित करने वाला है. ऐसे गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा, उसे जल्द से जल्द जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इस मामले का स्पीडी ट्रायल कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलवाने का काम करेगी. 

टैग्स