ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

पिता ने अपने हाथों 3 बच्चों को खिलाया जहर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां पति-पत्नी के विवाद में एक पिता ने अपने तीन बच्चों को जबरन जहर खिला दिया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत न

पिता ने अपने हाथों 3 बच्चों को खिलाया जहर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां पति-पत्नी के विवाद में एक पिता ने अपने तीन बच्चों को जबरन जहर खिला दिया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस थाने लेकर गयी है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के घुसियार गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। अस्पताल में भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। घटना का कारण क्या था इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


पुलिस आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर रही है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है लोग यह जानना चाह रहे हैं आखिर क्या कारण था कि एक पिता ने अपने एक नहीं बल्कि तीनों बच्चों को जहर खिला दिया।