ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

PALAMU: झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने तांडव मचाया है। जिले के छतरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां चीनी कारोबारी शुभम की उनके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर

पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PALAMU: झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने तांडव मचाया है। जिले के छतरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां चीनी कारोबारी शुभम की उनके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पिता काफी सदमें में है। वही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि हरिगंज निवासी मृतक शुभम गुप्ता चीनी कारोबारी थे और बकाया पैसे की वसूली के लिए पिता के साथ कार से छतरपुर गये हुए थे। पिता कार से उतरकर दुकानदार से बातचीत कर रहे थे और शुभम कार में बैठे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 


गोली शुभम के पेट, कमर और छाती में लगी और मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में शुभम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पिता काफी सदमे में है रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।