ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पेंशन के पैसों को लेकर भाभी-ननद-देवर में हुई मारपीट, झोटा-झोटी को देखकर वीडियो बनाने लगे लोग

JAHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां पुरानी सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशन को लेकर देवर,भाभी और ननद के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना के बाद पूरा प्रखंड कार्यालय रणक्

पेंशन के पैसों को लेकर भाभी-ननद-देवर में हुई मारपीट, झोटा-झोटी को देखकर वीडियो बनाने लगे लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां पुरानी सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशन को लेकर देवर,भाभी और ननद के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना के बाद पूरा प्रखंड कार्यालय रणक्षेत्र में बदल गया। मारपीट होता देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान दो महिलाओं के बीच जमकर झोटा-झोटी हुई।


बता दें कि मुख्य सड़क मार्ग से सटे पुरानी सदर प्रखंड कार्यालय के पास उस वक़्त अफरा-तफरी मच गयी जब तीन चार महिला पुरूष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट को देख लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये लोग झगड़ क्यों रहे हैं। 


वही कुछ लोग मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। सभी लोग यह जानने के कोशिश में थे कि आखिर इन लोगों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। जब जानकारी की कोशिश की गयी तब पता चला कि ये लोग देवर,भाभी और ननद है। आज उनकी सास को पेंशन मिला था और तीनों लोग पेंशन के पैसे के बंटवारे को लेकर आपस में ही उलझ गये और मारपीट करने लगे। 


इन लोगों के घर में एक बूढ़ी सास है जिसको पेंशन मिलता है। पेंशन की राशि के बंटवारे को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि कार्यालय के गेट पर ही मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता