ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

ससुराल आए दामाद की हत्या का खुलासा: जीजा के भाई के साथ मिलकर बीवी ने रची थी साजिश, अवैध संबंधों के चलते पति बना शिकार

बिहार के खगड़िया में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने जीजा के भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दामाद को ससुराल बुलाकर गोली मार दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

bihar
जीजा के भाई के चक्कर में पति की हत्या
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव में हाल ही में एक दामाद की हुई गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक सुरेन्द्र यादव की हत्या उसकी पत्नी अनुपम कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। यह प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि अनुपम कुमारी के जीजा का भाई मानस यादव है, जिसके साथ अनुपम के अवैध संबंध थे।


हत्या की पूरी साजिश

जांच में सामने आया है कि मृतक सुरेन्द्र यादव अपनी पत्नी अनुपम कुमारी के इस अवैध संबंध का विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े और तनाव होते रहते थे। पति के विरोध से तंग आकर अनुपम ने अपने प्रेमी मानस यादव के साथ मिलकर सुरेन्द्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अनुपम ने अपने पति को मायके बुलवाया और वहां पहले से योजना के तहत मानस यादव ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत अमनी गांव में अंजाम दी गई।


गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मानस यादव और मृतक की पत्नी अनुपम कुमारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मानस यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया है कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और पुलिस इस दिशा में आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला 

यह मामला रिश्तों के नाम पर विश्वासघात और लालच का जीता-जागता उदाहरण बनकर सामने आया है। जहां पत्नी ने न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध संबंधों और घरेलू विवादों से उपजे गुस्से और षड्यंत्र का परिणाम है। पुलिस अब इस केस में न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है और आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।