ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

पत्नी की नहीं छूटी हाथ की मेहंदी, पति चला गया सलाखों के पीछे

ARWAL: बंधन बैंक के एरिया फील्ड ऑफिसर से लूटपाट मामले का खुलासा अरवल जिले की कलेर थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है। औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के हिछन बिगहा गां

पत्नी की नहीं छूटी हाथ की मेहंदी, पति चला गया सलाखों के पीछे
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

ARWAL: बंधन बैंक के एरिया फील्ड ऑफिसर से लूटपाट मामले का खुलासा अरवल जिले की कलेर थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है। औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के हिछन बिगहा गांव में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक दुर्दांत अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार की 12 दिन पहले शादी हुई थी धूमधाम से शादी करने के बाद अपने पत्नी के साथ 8 दिन हंसी खुशी जिंदगी बिताई इसके बाद जैसे ही पत्नी अपने मायके लौटी उसके बाद पंकज ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया अब पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और पंकज सलाखों के पीछे पहुंच गया। 


गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी गई टैब, कैश और कागजात बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार और सचिन कुमार ने पिछले गुरुवार को बंधन बैंक के कर्मी मनीष कुमार को गोली मारकर 86 हजार रुपए लूट लिया था और  मौके से फरार हो गया था। जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और कलेर थानाध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसके बाद अपराधियों की पहचान कर छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।


 गिरफ्तार दुर्दांत अपराधी पंकज कुमार पहले भी हत्या, लूट, डकैती जैसे मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ अरवल औरंगाबाद जिले के कई थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी पंकज कलेर थाना क्षेत्र के चर्चित अग्नूर हाई स्कूल के चपरासी की हत्या में शामिल रहा है। इस घटना में जेल जा चुका है जेल से छूटने के बाद लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गांव के ही लोगों के साथ गिरोह बनाकर पूरी घटना को अंजाम देता था।


 इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद टीम का गठन किया गया और टीम के द्वारा लगातार सोन तटीय इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी में पंकज को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ की गई तो बताया कि सचिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और पैसे सचिन के घर छुपा दिया था। 


जिसके बाद पुलिस ने सचिन के घर छापेमारी करने पहुंची तो उसके घर से कुल 5 लाख 88 हजार रुपए बरामद हुए जिसमें बंधन बैंक के कर्मी से लूटी गई 86 रुपये भी बरामद हुए। छापेमारी के दौरान पुलिस को बरामद अन्य 5 लाख रुपए की सत्यापन कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि पंकज और सचिन मिलकर दोनों लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे और पैसे को सचिन के घर रख दिया जाता था। अन्य जगहो पर हुई लूटपाट घटनाओं में पंकज शामिल रहा है इसकी तफ्तीश की जा रही है। दोनों अपराधी एक ही गांव के रहने वाले हैं।


बता दें कि गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार की 12 दिन पहले शादी हुई थी धूमधाम से शादी करने के बाद अपने पत्नी के साथ 8 दिन हंसी खुशी जिंदगी बिताई इसके बाद जैसे ही पत्नी अपने मायके लौटी उसके बाद पंकज ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया अब पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और पंकज सलाखों के पीछे पहुंच गया। इस घटना से पहले पंकज कुमार ने बंधन बैंक के कर्मचारी की रेकी की थी। 


पंकज के मां समूह में पैसा जमा करवाती थी। इसलिए पूरे घटना को अंजाम देने से पहले उसका पीछा किया था और उसके लिए लाइनर खड़ा करके पूरी घटना को अंजाम दिया। हर महीने के 1 तारीख को बंधन बैंक के कर्मचारी के द्वारा कैश कलेक्शन किया जाता था। इस लेने के लिए कर्मचारी अपराधी के गांव हिछन बिगहा में जीविका समूह जुड़े महिलाओं से कैश कलेक्शन करता था।

पत्नी की नहीं छूटी हाथ की मेहंदी, पति चला गया सलाखों के पीछे

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता