ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

पत्नी-बच्चे के साथ होली की खरीदारी कर रहे शख्स की हत्या, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

RANCHI: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां होली की खरीदारी करने के लिए एक शख्स परिवार के साथ बाजार गया हुआ था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से

पत्नी-बच्चे के साथ होली की खरीदारी कर रहे शख्स की हत्या, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां होली की खरीदारी करने के लिए एक शख्स परिवार के साथ बाजार गया हुआ था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास की है जहां होली की खरीदारी को लेकर काफी भीड़-भाड़ थी।


 इसी दौरान पत्नी और बच्चे के साथ खरीदारी करने के लिए एक छोटू नामक व्यक्ति बाजार आया हुआ था। वो पत्नी के साथ बच्चों के लिए कपड़ा खरीद ही रहा था कि तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलू छोटू के गर्दन में जा लगी जिसके बाद उसे राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वही इस घटना को लेकर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।