ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

PATNA CRIME: रिटायर्ड DSP के घर में लाखों की चोरी, बंद घर को बनाया निशाना

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में चर्चा होने लगी कि पुलिस के घर में भीषण चोरी हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मकान में रहे किरायेदार से इस संबंध में बातचीत की।

BIHAR
भीषण चोरी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बंद घर को बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार पुलिस विभाग के रिटार्यड डीएसपी के घर में लाखों की चोरी हो गयी। घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर रोड की है। जहां रिटायर्ड डीएसपी स्व. लाल मोहन प्रसाद के मकान को निशाना बनाया गया है। 


उनके घर में घुसकर सोने का गहना और कैश सहित 10 लाख की चोरी हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में चर्चा होने लगी कि पुलिस के घर में भीषण चोरी हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मकान में रहे किरायेदार से इस संबंध में बातचीत की। 


किरायेदार ने बताया कि स्व. लाल मोहन प्रसाद 1985 में पीरबहोर थाने के ही थानेदार थे। इसी इलाके में उनका मकान है जहां भीषण चोरी हो गयी है। मकान मालिक का पूरा परिवार पुणे में रहता है। पटना वाले आवास पर सिर्फ किरायेदार रहते हैं। किरायेदार बलराम यादव पिछले दिनों अपने गांव गये हुए थे। 


2 मार्च रविवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे जब वो गांव से डेरा पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट पर ताला टूटा पड़ा है। फिर वो ऊपर वाले मकान में गये जहां मकान मालिक का कमरा है। मकान मालिक जब भी पटना आते हैं इसी रूम में रहते हैं उस कमरे के गेट का भी ताला काट दिया गया था। 


फिर यह समझते देर नहीं लगी की घर में चोरी हुई है। किरायेदार ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। 

टैग्स