ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप

मालसलामी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। यदि प्रथम दृष्टया में साजिश की आशंका सही पाई गई तो हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

BIHAR
हत्या या आत्महत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY:  राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली छोटी मंदिर इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल की फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल (Forensic Science Laboratory) टीम को भी बुलाया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या फिर साजिश के तहत हत्या की गई है।


पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप

मृतक सौरभ के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिवार वालों का कहना है कि सौरभ और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था। परिजनों ने यहां तक आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसकी साजिश पत्नी ने रची है।


एफएसएल टीम की जांच से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सौरभ की मौत की असल वजह जानने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और पारिवारिक विवाद की असल वजह क्या थी।


इलाके में मातम, परिवार में टूटा दुखों का पहाड़

सौरभ की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि सौरभ एक मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव में दिख रहा था।


पुलिस कर रही सभी पहलुओं से जांच

मालसलामी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। यदि प्रथम दृष्टया में साजिश की आशंका सही पाई गई तो हत्या का मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता